Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ऑपरेशन प्रहार’: साइकिल रिक्शे में अवैध शराब बेच रहे कोचिए पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा, 40 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गया जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
5 Min Read 0 Comments
ऑपरेशन प्रहार’: साइकिल रिक्शे में अवैध शराब बेच रहे कोचिए पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा, 40 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गया जेल

‘ऑपरेशन प्रहार’: साइकिल रिक्शे में अवैध शराब बेच रहे कोचिए पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा, 40 पाव देशी शराब जब्त; आरोपी गया जेल

बिल्हा (बिलासपुर) | क्राइम बुलेटिन

बिलासपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे अंडरब्रिज के पास साइकिल रिक्शे की आड़ में शराब की तस्करी और बिक्री कर रहे एक कोचिए को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अवैध नशे के खिलाफ सख्त निर्देश

जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) राजेश जोशी के मार्गदर्शन में बिल्हा थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र और बीट स्तर पर जनसंपर्क मजबूत कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है।

रेलवे अंडरब्रिज के पास घेराबंदी, साइकिल रिक्शा से पकड़ाया आरोपी

23 सितंबर को पुलिस को सटीक सूचना मिली कि ग्राम भैसबोड़ रेलवे अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति साइकिल रिक्शा में रखकर अवैध रूप से शराब खपाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिविल टीम ने त्वरित घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा।

 * गिरफ्तार आरोपी: नरेश कुमार कोसले (45 वर्ष), पिता बोहित कोसले, निवासी ग्राम भैसबोड़, थाना बिल्हा।

40 पाव देशी मदिरा जब्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

तलाशी लेने पर आरोपी के साइकिल रिक्शे में रखे एक कपड़े के थैले से 40 नग देशी प्लेन मदिरा (कुल मात्रा 7.200 लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,200) बरामद की गई। शराब और साइकिल रिक्शे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) (अपराध क्रमांक 501/2026) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका:

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रोशनी ध्रुव, आरक्षक सुमन चंद्रवंशी (1210) एवं आरक्षक अर्जुन जांगड़े (1431) की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos