Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच समिति ने निलंबन की अनुशंसा

State Head - Kishor
State Head - Kishor
29 Views 5 Min Read 0 Comments
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर 4.51 करोड़ की वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच समिति ने निलंबन की अनुशंसा

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। अधिकारी पर करीब 4.51 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।

 

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ निलंबन की अनुशंसा की है। इसके अलावा जिस बैंक खाते से कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े लेन-देन का मामला सामने आया है, उसे होल्ड करने की भी अनुशंसा की गई है।

 

शिकायत के बाद गठित हुई थी जांच समिति

 

जानकारी के अनुसार जिले में पदस्थापना के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं। वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी।

 

जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई। समिति की रिपोर्ट में करीब 4.51 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता से जुड़े आरोपों का उल्लेख करते हुए अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

 

प्रभारी मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

 

मामले को लेकर जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से चर्चा किए जाने पर उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

अब जांच समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

फिलहाल यह मामला जांच रिपोर्ट में सामने आए आरोपों और अनुशंसाओं पर आधारित है। संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos