Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्‍यालय बिलासपुर में हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन*

State Head - Kishor
State Head - Kishor
9 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर - 18 सितम्बर 2026 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मुख्यालय में राजभाषा हिंदी में कामकाज को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने के लिए रेल कार्यालय तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों हेतु 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । श्री बिजय कुमार, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के मार्गदर्शन में इस पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी की विभिन्न प्रेरक प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित की जा रही हैं ।

 

इसी कड़ी में आज दिनांक 17.09.2026 को महाप्रबंधक कार्यालय, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के जोनल सभाकक्ष में हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बिजय कुमार, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर थे । निर्णायकों के रूप में श्री उदय कुमार भारती, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (राजपत्रित) तथा श्रीमती शिवरंजनी पोपली वर्मा, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी (सिगनल), द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर उपस्थित रहे। 

 

इस प्रतियोगिता हेतु दो विषय "डिजिटल युग में हिंदी का विस्तार" तथा "सोशल मीडिया और हमारी निजता" रखे गये थे । इस प्रतियोगिता में रेल कार्यालय तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर (कार्यालय) के कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के अंत में निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के विचारों पर समीक्षात्मक टिप्पणी की गई तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया । 

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos