*कांकेर: सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के वायरल वीडियो पर कलेक्टर सख्त, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित*
*कांकेर, 29 अगस्त।* स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को कलेक्टर कुंदन कुमार ने गंभीरता से लिया है।
25 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शिक्षा विभाग के कतिपय कर्मचारी सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने के आदेश दिए हैं।
*जांच समिति में ये अधिकारी शामिल*
गठित समिति में
1. अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर
2. जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर
3. खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर को शामिल किया गया है।
समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह वायरल वीडियो में दिख रहे कृत्य की सूक्ष्मता से जांच करे और संयुक्त अभिमत के साथ अपना प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कांकेर के माध्यम से प्रस्तुत करे।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय सेवक छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन सुनिश्चित करें। अनुशासनहीनता के मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर मनोज भट्ट
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!