✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जय किशन साहू
धमतरी वन मंडल धमतरी के उत्तरसिंगपुर परिक्षेत्र में 16 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे हाथियों के चंदा दल का एक दंतैल हाथी विचरण करता पाया गया। वन विभाग के अनुसार हाथी वर्तमान में कक्ष क्रमांक 116 RF में मौजूद है। इसकी लोकेशन झाझकेरा बीट, पाहदा सर्कल क्षेत्र में दर्ज की गई है।
हाथी के कक्ष क्रमांक 118, केरेगांव रेंज के भालूचुआ क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही झाझकेरा, देवगांव, बोरसी, झुरातराई और धनबुड़ा क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हाथियों की मौजूदगी से फसल क्षति हुई है, हालांकि अभी तक मकान क्षति या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
इन गांवों में हाई अलर्ट...
वन विभाग ने झाझकेरा, पाहदा, बोरसी, देवगांव, धनबुड़ा, झुरातराई और सालेभाट सहित आसपास के गांवों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं छलकनी, बोदलबाहरा, केवरडीही, राजपुर, जमाली, सोनवारा और कुसमखुटा को भी अलर्ट पर रखा गया है।
वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल की ओर न जाएं, हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे परेशान करने की कोशिश न करें और तत्काल नजदीकी वनकर्मियों को सूचना दें।
वन विभाग का संदेश... जंगल की ओर जाने से बचें,अकेले बाहर न निकलें और विशेष सावधानी बरतें, हाथी दिखने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें,आसपास के लोगों को भी सतर्क करें और वन विभाग को तत्काल सूचना दें।
वर्तमान स्थिति: हाथी कक्ष क्रमांक 116 RF में विचरण कर रहा है और वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!