Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शक्कर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस करेगी 'चीनी सत्याग्रह', पीसीसी चीफ दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला

State Head - Kishor
State Head - Kishor
26 Views 5 Min Read 0 Comments
शक्कर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस करेगी 'चीनी सत्याग्रह', पीसीसी चीफ दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला

जगदलपुर: l प्रदेश में शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासत गरमा गई है। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी अब 'चीनी सत्याग्रह' के नाम से बड़ा आंदोलन करने जा रही है।

 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस वार्ता में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर गन्ने का उपयोग इथेनॉल बनाने में किया जा रहा है, जिसके कारण शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई है और कीमतें आसमान छू रही हैं। इथेनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों को भी नुकसान हो रहा है।

 

बैज ने आरोप लगाया कि सरकार को 3-4 महीने पहले ही शक्कर की कीमतें बढ़ने का अंदाजा था, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता से करीब *36 हजार करोड़ रुपये* वसूल चुकी है।

 

दीपक बैज ने कहा कि एक समय नमक की कीमत बढ़ने पर महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ नमक सत्याग्रह किया था, उसी तर्ज पर आज शक्कर की महंगाई के विरोध में कांग्रेस *'चीनी सत्याग्रह'* शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।

 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट 

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos