अभिषेक कुमार पाण्डेय, स्टेट हेड रिपोर्टर
बिलासपुर में बिना हेलमेट निकले तो कटेगा चालान: यातायात पुलिस ने शहर और ग्रामीण इलाकों में बनाए 10 प्रमुख चेकिंग पॉइंट, देखें पूरी लिस्ट
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने शहर और आउटर इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों और पेट्रोलिंग टीम की मौजूदगी में शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इन 10 प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस टीम:
थाना कोनी के सामने: Add.SP यातायात, टैंगो-8, हाईवे पेट्रोलिंग-2 एवं थाना कोनी का बल
सीपत रोड (लगरा पेट्रोल पंप के सामने): CSP सरकंडा, टैंगो-16 एवं मोपका चौकी का बल
सकरी ओवरब्रिज के नीचे: DSP लाइन, टैंगो-17, हाईवे पेट्रोलिंग-1 एवं थाना सकरी का बल
पेण्ड्रीडीह ओवरब्रिज के नीचे: CSP चकरभाठा, टैंगो-11, क्रेन-3 एवं थाना हिर्री का बल
ढेका पेट्रोल पंप के सामने: CSP कोतवाली, टैंगो-2, हाईवे पेट्रोलिंग-3 एवं थाना तोरवा का बल
बन्नाक चौक के सामने: DSP सिरगिट्टी एवं थाना सिरगिट्टी का बल (टैंगो-4)
तिफरा गुम्बर पेट्रोल पंप के सामने: CSP सिविल लाइन, टैंगो-15, टैंगो-7 एवं थाना सिरगिट्टी का बल
थाना रतनपुर क्षेत्र: SDOP कोटा, टैंगो-1 एवं थाना रतनपुर का बल
थाना मस्तूरी चौक: SDOP मस्तूरी एवं थाना मस्तूरी का बल
बाईपास तिराहा (बिलासपुर रोड): थाना तखतपुर का बल
पुलिस की अपील:
यातायात पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से ISI मार्क हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और चालानी कार्रवाई व असुविधा से बचें।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!