Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर पुलिस को दो राज्य स्तरीय सम्मान, अजाक थाना और डीएसपी डी.आर. टंडन हुए सम्मानित

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
49 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर पुलिस को दो राज्य स्तरीय सम्मान, अजाक थाना और डीएसपी डी.आर. टंडन हुए सम्मानित

 अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर 

बिलासपुर पुलिस को दो राज्य स्तरीय सम्मान, अजाक थाना और डीएसपी डी.आर. टंडन हुए सम्मानित

 

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बिलासपुर पुलिस को उत्कृष्ट कार्यों के लिए दो महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय पुलिस पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण मामलों में प्रभावी कार्रवाई, संवेदनशील कार्यप्रणाली और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर अजाक थाना बिलासपुर को शहीद वीर नारायण सिंह पुलिस पुरस्कार तथा उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) डी.आर. टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

राज्य शासन द्वारा ऐसे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाओं, नाबालिग बच्चों तथा समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने तथा त्वरित वैधानिक कार्रवाई में उत्कृष्ट कार्य किया हो। वर्ष 2025 में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने इस बार दो महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए।

 

अजाक थाना को 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अजाक थाना बिलासपुर को शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के रूप में थाना को रनिंग शील्ड, 50 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में उत्कृष्ट विवेचना, संवेदनशील कार्यप्रणाली, त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए मिला।

 

डीएसपी डी.आर. टंडन को डीजीपी पुरस्कार

 

इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) डी.आर. टंडन को पुलिस महानिदेशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

बिलासपुर पुलिस के अनुसार, इस उपलब्धि के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को 5 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

लगातार दूसरे वर्ष मिला सम्मान

 

खास बात यह है कि बिलासपुर पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस ने इस उपलब्धि को जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, संवेदनशीलता और टीमवर्क का परिणाम बताया है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एससी-एसटी अत्याचार से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई, वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष विवेचना, आरोपियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई तथा पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों को राज्य स्तर पर सम्मान मिला है।

 

इस उपलब्धि पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे बिलासपुर पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल को और अधिक समर्पण, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

बिलासपुर पुलिस ने इस सम्मान को जिले की जनता के विश्वास और सहयोग का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों, विशेषकर कमजोर और वंचित वर्गों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने की बात कही है।

 

 

 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos