रिपोर्टर: राहुल सिन्हा, ब्लॉक रिपोर्टर | राजनांदगांव hamarpradeshcg.com
राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार की मौत, त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में त्योहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब छुरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर मंगलवार शाम हुआ।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम गहिराभेड़ी निवासी संदीप साहू (19) अपनी बहनों भारती साहू उर्फ भूपेश्वरी (23) और टिकेश्वरी साहू उर्फ डीकेश्वरी (25) के साथ 1 सितंबर को त्योहार की खरीदारी के लिए छुरिया गए थे। दोनों बहनें शादीशुदा थीं और त्योहार मनाने मायके आई थीं।
शाम करीब 7 बजे तीनों बाइक से खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नहर के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों भाई-बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!