Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

• घाघरा जंगल में गुम हुए व्यक्ति को केसीजी पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों को सौपा

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर 

▫️थाना-: गातापार जिला-: केसीजी (छ.ग.)

दिनांक 20.09.2026 को गोविंद गोड पिता स्व. मिलन गोड, 55 वर्षीय ग्राम परसाही पुलिस चौकी मोहारा जिला राजनांदगांव अपने अन्‍य 09 मित्रों के साथ बोलेरो वाहन से देवी दर्शन, यात्रा पर लांजी, बालाघाट की ओर गये थे वापस आते समय ग्राम घाघरा के आगे जंगल क्षेत्र से गुजरते समय करीबन शाम 06.00 कुछ लोग लघु शंका के लिए वाहन से नीचे उतरे, सभी लोग वाहन में बैठ गये लेकिन गोविंद गोड वापस नहीं लौटे तब उनके साथियों ने ग्राम गातापार के ग्रामिणो के सहयोग से आसपास के जंगल क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात्रि करीबन 11.00 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

                    सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक महोदय जिला केसीजी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना गातापार एवं सीएएफ कैम्प घाघरा से पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुम व्यक्ति का तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने घाघरा जंगल क्षेत्र में लगातार तलाश करते हुए गोविंद गोड को सकुशल बरामद कर लिया । केसीजी पुलिस की तत्परता और सर्चिंग टीम के प्रयासों से उन्हें सुरक्षित उनके साथियों/परिजनों को सौंप दिया गया।

                    केसीजी पुलिस की आमजन से अपील है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। किसी व्यक्ति के गुम होने की स्थिति में बिना विलंब किए पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते सर्चिंग अभियान शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos