Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

महासमुंद कॉलेज की कबड्डी टीम सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता

State Head
State Head
5 Min Read 0 Comments
📝 रिपोर्ट: चंदन वर्मा State Head Reporter | Hamar Pradesh CG News
📝 रिपोर्ट: चंदन वर्मा State Head Reporter | Hamar Pradesh CG News

महासमुंद कॉलेज की कबड्डी टीम सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता

महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की पुरुष कबड्डी टीम ने सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान हासिल किया है। टीम ने प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबलों में बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
16 और 17 सितंबर को शासकीय डी.के. पीजी कॉलेज, बलौदाबाजार में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में महासमुंद की टीम ने हिस्सा लिया।
महासमुंद की टीम ने शुरुआती मुकाबले में शासकीय महाविद्यालय पिरदा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में टीम का सामना मेजबान शासकीय डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार से हुआ, जहां जीत दर्ज कर टीम फाइनल में पहुंची।
फाइनल मुकाबले में महासमुंद और बागबाहरा की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें महासमुंद की टीम को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता में टीम के प्रदर्शन पर कॉलेज पहुंचने के बाद प्राचार्य, खेल अधिकारी और महाविद्यालय के स्टाफ ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: कमलेश चंद्राकर

Block Reporter | Hamar Pradesh CG News

📍 महासमुंद, छत्तीसगढ़

State Head
Written by

State Head

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos