महासमुंद। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद द्वारा जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कलश बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को स्मरण करते हुए श्रद्धा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, जिला संगठन प्रभारी जयंती पटेल, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंह एवं चर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मीरघा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिले के सभी 20 मंडलों के लिए श्रद्धा और सामाजिक समरसता के प्रतीक स्वरूप कलश बंधन की प्रक्रिया संपन्न की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा, समानता एवं समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर – हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!