मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी
बस्तर CMHO डॉ. संजय बसाक पर बड़ी कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सचिव को लिखा पत्र
*रायपुर/जगदलपुर -* बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय बसाक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने डॉ. बसाक को सेवा से बर्खास्त कर उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा और महासचिव डॉ. शुभ्रत सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य सचिव, मंत्रालय नवा रायपुर को दिनांक 15/09/2026 को पत्र क्रमांक 551 के माध्यम से शिकायत भेजी है।
पत्र में क्या है आरोप?
संघ ने पत्र में उल्लेख किया है कि डॉ. संजय बसाक जब दंतेवाड़ा CMHO के पद पर थे, तब उन्होंने बिना कलेक्टर के अनुमोदन के 348 लाख रुपये सिविल सर्जन को हस्तांतरित कर कोटेशन से खर्च करा दिया था। इस मामले में शासन स्तर पर गठित जांच टीम ने उन्हें दोषी पाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इसके अलावा संघ का आरोप है कि डॉ. बसाक ने स्थानांतरण नीति 2025 का उल्लंघन करते हुए राज्य और संभाग संवर्ग के 48 कर्मचारियों का जिले के अंदर ही तबादला कर दिया, जिसको आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने निरस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में बस्तर CMHO रहते हुए भी उनके द्वारा खरीदी, संलग्नीकरण और जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाने जैसे सभी शासकीय कार्यों में मनमानी और घोटाले किए जा रहे हैं।
संघ ने शासन से मांग की है कि जांच में दोषी पाए गए भ्रष्ट CMHO डॉ. संजय बसाक को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई जाए।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!