Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दीपोत्सव के स्थल को लेकर बवाल, मिताली चौक में डिप्टी CM और कांग्रेस आमने-सामने

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
49 Views 5 Min Read 0 Comments
दीपोत्सव के स्थल को लेकर बवाल, मिताली चौक में डिप्टी CM और कांग्रेस आमने-सामने

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर जगदलपुर छत्तीसगढ़ 
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

दीपोत्सव के स्थल को लेकर बवाल, मिताली चौक में डिप्टी CM और कांग्रेस आमने-सामने

*जगदलपुर, 18 सितंबर।* प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ दीपोत्सव से पहले जगदलपुर के मिताली चौक में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थल चयन और ठेले-खोमचे हटाने को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई।

कांग्रेस का कहना है कि उन्हें दीपोत्सव से आपत्ति नहीं, बल्कि जगह से है। मिताली चौक और मां दंतेश्वरी मंदिर के आसपास दो दिन से रास्ता बंद होने से श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं फूल और ठेले व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अचानक हटाने से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।

मौके पर मौजूद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक बहस चली। 

बता दें कि प्रशासन ने 17 सितंबर को शाम 4 से रात 11 बजे तक मंदिर के आसपास यातायात प्रतिबंधित किया था। सिरहासार चौक में सवा लाख दीये जलाने की तैयारी है।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है की दीपोत्सव प्रधानमंत्री के सम्मान में है और कुछ देर की  असुविधा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos