CGPSC मामले में ED की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 7 ठिकानों पर तलाशी
Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

CGPSC मामले में ED की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 7 ठिकानों पर तलाशी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
37 Views 5 Min Read 0 Comments
CGPSC मामले में ED की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 7 ठिकानों पर तलाशी

CGPSC मामले में ED की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में 7 ठिकानों पर तलाशी

 


रायपुर/दुर्ग-भिलाई, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की। ED की टीमों ने एक साथ 7 ठिकानों पर जांच शुरू की है।
बताया जा रहा है कि तलाशी के दायरे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) के.के. चंद्राकर/चंद्रवंशी से जुड़ा पुरानी भिलाई स्थित आवास भी शामिल है।
सुबह करीब 6 बजे पहुंची ED की टीम
जानकारी के मुताबिक ED की टीम मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पुरानी भिलाई स्थित आवास पहुंची। अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य संबंधित सामग्री की जांच की।
तलाशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी की गई। ED की कार्रवाई का संबंध CGPSC मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़ी जांच से बताया जा रहा है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड मिले हैं, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।


✍️ रिपोर्टर: उषा साहू
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ | hamarpradeshcg.com
छत्तीसगढ़ का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos