✒️जयकिशन साहू.. हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज...
धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी विकासखंड से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवभोग-मैनपुर मार्ग पर सोढूर नदी पुल के समीप गुरुवार दोपहर मुर्गी दाना लेकर जा रही एक पिकअप वाहन का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पिकअप चालक रोशन साहू, निवासी ग्राम पलारी सनौद, जिला बालोद, घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है और हाथ टूट गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में मुर्गी दाना लदा हुआ था और इसे दरीपारा की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सोढूर नदी पुल के पास अचानक वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही मेचका थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घायल चालक को मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि, दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल, प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का अचानक टायर फटना बताई जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!