कोटा (बिलासपुर)। सार्वजनिक जगहों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अपराधियों और नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कोटा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
डोंगरिपारा क्षेत्र में धारदार लोहे का चाकू लेकर घूम रहे 45 वर्षीय मोहम्मद जुम्मन को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
18 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डोंगरिपारा इलाके में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए घूम रहा है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम तैयार की।
मौके से चाकू बरामद, न्यायिक रिमांड पर जेल
पुलिस टीम ने डोंगरिपारा में दबिश देकर संदेही की घेराबंदी की। तलाशी लेने पर आरोपी मोहम्मद जुम्मन (पिता मोहम्मद बरकत) के पास से लोहे का खतरनाक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को फौरन जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 (अपराध क्रमांक 784/2026) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई में कोटा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर (195), आरक्षक धर्मेंद्र साहू (192) और आरक्षक संजय श्याम (1356) की भूमिका अहम रही।
✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!