कोमाखान। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी खल्लारी विधानसभा द्वारा अटल समरसता भवन, कोमाखान में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 76 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया, जिसमें विभिन्न युवा साथियों, सामाजिक बंधुओं एवं सरपंच प्रतिनिधि साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर रक्तदाताओं ने समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प भी लिया।
रिपोर्ट: गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर – हमर प्रदेश CG न्यूज, छत्तीसगढ़
संपर्क: 9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!