✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार
बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने, रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर और नागपुर में ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सघन टिकट जांच की गई। इस दौरान 60,822 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल ₹4,19,31,888 का जुर्माना वसूल किया।
🎫 यात्रियों को नियमों के प्रति किया गया जागरूक
विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान यात्रियों को उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने और रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अलावा बिना उचित टिकट के निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी रेलवे के नियमों के अनुसार लगेज बुक कराने के लिए प्रेरित किया गया।
🚉 रेलवे की अपील—वैध टिकट के साथ ही करें यात्रा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध और उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। निर्धारित सीमा से अधिक लगेज होने पर उसकी नियमानुसार बुकिंग कराएं।
रेलवे के अनुसार यात्रियों की सुविधा, नियमों के अनुपालन और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से टिकट जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और टिकट जांच कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!