Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पिथौरा में निकली 51 फीट भव्य कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

State Head - Kishor
State Head - Kishor
40 Views 5 Min Read 0 Comments
पिथौरा में निकली 51 फीट भव्य कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

पिथौरा, महासमुंद। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर थानेश्वर मंदिर पिथौरा से पहली बार 51 फीट लंबी भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने परसा पाली एनिकट से पवित्र जल भरकर नगर भ्रमण किया और थानेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 

कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा नगर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

 

थानेश्वर मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि यह भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होने से मन को शांति मिलती है और भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।

 

इस ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कांवड़ उठाकर अपनी आस्था और भक्ति का परिचय दिया।

 

आयोजन को सफल बनाने में थानेश्वर मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा। समिति के सदस्यों ने यात्रा के दौरान व्यवस्था, जलपान और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। 51 फीट की भव्य कांवड़ यात्रा ने पिथौरा में सावन के अंतिम सोमवार को भक्तिमय बना दिया।

 

रिपोर्टर — रमेश श्रीवास्तव, पिथौरा

मोबाइल: 9977708864

हमर प्रदेश न्यूज

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos