Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सड़क हादसे में घायल बाइक सवारों के लिए देवदूत बनी बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की डायल 112 टीम

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर 

बलौदाबाजार:

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस की डायल 112 टीम की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते दो युवकों की जान समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा ली गई। अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए दोनों सवारों के लिए पुलिस टीम मौके पर संजीवनी साबित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्यवाही की और घटनास्थल पर पहुंची। आरक्षक देव प्रसाद मल्होत्रा एवं चालक कमलेश कुमार वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार है।

स्थानीय नागरिकों ने डायल 112 टीम की इस त्वरित कार्यवाही और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की सजगता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

पुलिस प्रशासन की अपील:

घटना के बाद बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि:

वाहन चलाते समय अपनी गति पर नियंत्रण रखें और तेज रफ्तार से बचें।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।

यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in ACCIDENT.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos