स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले
Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले

Admin
Admin
30 Views 5 Min Read 0 Comments
स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले

रिपोर्टर: संजय कुमार शुक्ला

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

मो. नं. 9399884734

 

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्राचार्य स्तर के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। 8 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग संभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी।

 

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बदली जिम्मेदारी

 

स्थानांतरण आदेश के अनुसार राजेश सिंह, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

 

वहीं अश्वनी भारद्वाज को प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

 

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले

 

आदेश के तहत ए.के. सिन्हा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा के पद से हटाकर सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा बनाया गया है।

 

जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग और एल.पी. डहीरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

 

डॉ. मोहन लाल पटेल को सहायक संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

खैरागढ़, बिलासपुर और बलौदाबाजार में भी बदलाव

 

उपेंद्र कुमार देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। संदीप कुमार पाडे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

 

शिव कुमार शास गेंदले को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा तथा पुरुषोत्तम लाल साहू को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बनाया गया है।

 

वहीं योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

शिक्षा प्रशासन में दिखेगा बदलाव

 

स्कूल शिक्षा विभाग के इस स्थानांतरण आदेश से प्रदेश के कई जिलों और संभागों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हुआ है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

hamarpradeshcg.com

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos