✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। ये विशेष शिविर 1 से 5 अक्टूबर तक दुर्ग जिले के दुर्ग, धमधा एवं पाटन विकासखंडों में आयोजित किए जाएंगे।
‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप आयोजित इन शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर राजस्व, किसान और विभिन्न नागरिक कल्याणकारी सेवाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
🔹 नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं खाता विभाजन
🔹 अतिक्रमण, डायवर्सन एवं त्रुटि सुधार से संबंधित प्रकरण
🔹 खसरा, बी-1, किसान किताब एवं निःशुल्क नक्शा
🔹 आधार, मोबाइल एवं जेंडर इन्द्राज
🔹 एग्रीस्टेक किसान रजिस्ट्री
🔹 स्वामित्व योजना के अधिकार अभिलेख
🔹 पीएम-किसान सत्यापन
🔹 आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
🔹 RBC 6(4) राहत प्रकरण
🔹 वनाधिकार पत्रक सहित अन्य शासकीय सेवाएं
शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाना, लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना और शासकीय सेवाओं की पारदर्शी एवं सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण कराएं।
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी सेवा प्रदायगी और जनभागीदारी—यही है ‘सेवा सेतु’ का संकल्प।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!