रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
सारंगढ़-बिलाइगढ़। जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आम नागरिकों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें बेहद गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में पहुंचे आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों की गहन जांच करने और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र-अति-शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े अनेक मामले सामने आए। नागरिकों ने मुख्य रूप से जलस्रोत संरक्षण, दुर्घटना बीमा, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महतारी वंदन योजना, स्वरोजगार हेतु ऋण सहायता तथा राजस्व अभिलेखों में सुधार से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में आने वाली हर शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ऋषिकेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!