नगरी/ सिहावा...जयकिशन साहू....हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
धमतरी कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने अपने प्रवास के दौरान गढ़डोंगरी स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर और बरबांधा गणेश घाट स्थित गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री स्वयंभू गणेश के दर्शन किए। सांसद ने दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सांसद भोजराज नाग का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
ग्रामीणों ने रखीं विकास कार्यों से जुड़ी मांगें
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांगें रखीं। इनमें सड़क, पेयजल सहित अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल रहे। सांसद भोजराज नाग ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र के विकास को लेकर आवश्यक पहल करने की बात कही।
इस दौरान सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने भगवान गणेश से बस्तर और धमतरी क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, महामंत्री दीपक साहू, जनपद सदस्य पनना मरकाम, मौसमी मंडावी, वरिष्ठ भाजपा नेता टीकेश्वर ध्रुव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद कुमार गंजीर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोरध्वज सेन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चित्रांश नागवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, योग मोर्चा मंडल मंत्री कैशात गुप्ता, बरबांधा सरपंच रुखमणी मरकाम सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!