राजनांदगांव जिले में राजस्व अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारियों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ अमीय श्रीवास्तव की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय घुमका में की गई है।
इसी तरह तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार सोनित मोरिया को तहसील कार्यालय कुमरदा में पदस्थ किया गया है।
जिला राजनांदगांव में पदस्थ तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन की नवीन पदस्थापना तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ में की गई है।
वहीं तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार राम लखन चौहान को तहसील कार्यालय राजनांदगांव में नवीन पदस्थापना दी गई है।
तहसील कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ सहायक अधीक्षक (भू-अभिलेख) एवं प्रभारी नायब तहसीलदार राजनांदगांव दिव्या वैद्य की नवीन पदस्थापना भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय राजनांदगांव में की गई है।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश में इन पदस्थापनों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त किए जाने की बात कही गई है।
इन बदलावों के बाद संबंधित तहसीलों में राजस्व संबंधी कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संचालन नए पदस्थापित अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!