Thursday, September 24 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

फेसबुक पर हुई जान-पहचान, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; युवक गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती

डोंगरगढ़। फेसबुक के माध्यम से हुई जान-पहचान के बाद शादी का प्रस्ताव देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन सोमुनिया पिता महेश सोमुनिया (32 वर्ष), निवासी गोकुल नगर, वार्ड शिवमंदिर के पास, बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

फेसबुक से शुरू हुई बातचीत

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की वर्ष 2025 में फेसबुक के जरिए आरोपी से बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती की सहमति के बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी।

इसके बाद आरोपी ने युवती को मिलने के लिए डोंगरगढ़ बुलाया। 30 नवंबर 2025 को दोनों की मुलाकात हुई और रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल अशोका लॉज में ठहरे। पीड़िता के अनुसार, आरोपी द्वारा शादी का वादा किए जाने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। दोनों 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होटल में रुके तथा 1 दिसंबर की शाम दूसरे होटल सागर पैलेस चले गए। दोनों करीब तीन दिनों तक साथ रहे।

शादी से कर दिया इंकार

डोंगरगढ़ से लौटने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की और शादी के लिए अपने परिवार को लेकर आने का भरोसा दिलाया था।

बाद में 20 अप्रैल 2026 को आरोपी ने फोन कर शादी करने से इंकार कर दिया और पीड़िता से अपने परिवार की पसंद से शादी करने की बात कही।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर डोंगरगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 365/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos