Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

ACCIDENT

Latest ACCIDENT news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

सरायपाली में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक घायल सड़क पर अचानक आई गाय से टकराई बाइक, पीछे बैठे युवक को आई चोट

सरायपाली में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक घायल सड़क पर अचानक à¤...

State Head • Sep 23, 2026

More Stories

बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-6 में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आकर ठेका कर्मचारी की मौत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार मशीन की खराबी जांचने पहुंचे कर्मचारी के अचानक चल पड़ी पुशर कार की चपेट में आने की बात सामने आई भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस-6 के यांत्रिकी विभाग में मंगलवार को कार्य के दौरान गंभीर हादसा हो गया। हादसे में 47 वर्षीय ठेका कर्मचारी विनोद कुमार की मौत हो गई। वह मेसर्स सहिआन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग में एसएसडब्ल्यू के रूप में कार्यरत थे और प्रथम पाली में ड्यूटी पर थे। खराबी की जांच करने पहुंचे थे कर्मचारी जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस-6 की पुशर कार-2 में खराबी की सूचना ऑपरेशन शिफ्ट प्रभारी ने मैकेनिकल पाली प्रभारी को दी। इसके बाद खराबी की जांच के लिए विनोद कुमार को पुशर कार-2 के पास भेजा गया। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार मशीन की खराबी की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुशर कार-2 अचानक संचालित हो गई और कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान घटना के तत्काल बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विनोद कुमार को मशीन से बाहर निकाला। इसके बाद संयंत्र की एंबुलेंस से उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट (एमएमपी)-1 ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने करीब सुबह 9 बजे जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही संयंत्र के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में हादसा मशीन की खराबी की जांच के दौरान पुशर कार के अचानक संचालित होने से होना बताया जा रहा है। हालांकि पुशर कार अचानक क्यों चली और निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन हुआ था या नहीं, इसकी स्थिति विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हादसे के बाद संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मशीन संचालन से जुड़ी प्रक्रियाओं की भी जांच की जा रही है। घटना ने संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Sep 22, 2026 Read

U-टर्न लेते समय कोयले से लदा ट्रेलर पलटा, सड़क पर बिखरा कोयला — गनीमत रही कोई घायल नहीं

रिपोर्ट — आशीष यादव ब्लॉक रिपोर्टर, रतनपुर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रतनपुर में आधी रात बड़ा सड़क हादसा रतनपुर। 22 सितंबर 2026 की देर रात करीब 02:37 बजे रतनपुर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रहा कोयले से लदा ट्रेलर-डंपर क्रमांक CG10BN8401 U-टर्न लेते समय अचानक अनियंत्रित होकर स्लो लेन में पलट गया। हादसे के बाद वाहन में भरा भारी मात्रा में कोयला सड़क पर बिखर गया।   टायर फटने के बाद बिगड़ा वाहन का संतुलन   प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर-डंपर कोरबा की ओर से कोयला लेकर बिलासपुर की दिशा में जा रहा था। रात करीब 02:37 बजे वाहन U-टर्न ले रहा था। इसी दौरान ट्रेलर का टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते भारी-भरकम ट्रेलर स्लो लेन में पलट गया।   ट्रेलर के पलटते ही उसमें लदा कोयला सड़क पर फैल गया। देर रात का समय होने के कारण सड़क पर यातायात अपेक्षाकृत कम था, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।   बाल-बाल बचे लोग, कोई जनहानि नहीं   हादसे की सबसे राहत वाली बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेलर के पलटने के बावजूद कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति जरूर बनी।   सड़क पर कोयला बिखरने और भारी वाहन के स्लो लेन में पलटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही। वाहन चालकों को मौके से गुजरते समय सावधानी बरतनी पड़ी।   भारी वाहनों की आवाजाही पर फिर उठे सवाल   रतनपुर क्षेत्र में कोयला परिवहन से जुड़े भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच इस तरह की दुर्घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षा और तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर टायर फटने जैसी तकनीकी खराबी के कारण वाहन का नियंत्रण खोना गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।   हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि हादसे के समय आसपास अधिक यातायात या लोग मौजूद होते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।   रात के अंधेरे में पलटा ट्रेलर, सड़क पर फैला कोयला   देर रात हुए इस हादसे की तस्वीर सामने आते ही दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक ओर सड़क पर पलटा भारी ट्रेलर और दूसरी ओर बिखरा हुआ कोयला—पूरी घटना ने कुछ समय के लिए सड़क की स्थिति बदल दी।   फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण टायर फटना और उसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि संबंधित स्तर से की जानी बाकी है।

Sep 22, 2026 Read

सड़क हादसे में घायल बाइक सवारों के लिए देवदूत बनी बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की डायल 112 टीम

रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर  बलौदाबाजार: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस की डायल 112 टीम की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते दो युवकों की जान समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा ली गई। अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए दोनों सवारों के लिए पुलिस टीम मौके पर संजीवनी साबित हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्यवाही की और घटनास्थल पर पहुंची। आरक्षक देव प्रसाद मल्होत्रा एवं चालक कमलेश कुमार वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार है। स्थानीय नागरिकों ने डायल 112 टीम की इस त्वरित कार्यवाही और मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की सजगता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। पुलिस प्रशासन की अपील: घटना के बाद बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि: वाहन चलाते समय अपनी गति पर नियंत्रण रखें और तेज रफ्तार से बचें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Sep 22, 2026 Read

आधी रात संबलपुर के पास भीषण टक्कर, ट्रेलर का केबिन चकनाचूर—चालक गंभीर

✍🏻 हमर प्रदेश ब्लॉक रिपोर्टर - आशीष यादव रतनपुर  बिलासपुर/संबलपुर। 21 सितंबर 2026 की रात करीब 02:35 बजे संबलपुर-बिलासपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। रायपुर की ओर से कोरबा जा रहा ट्रेलर-डम्पर CG10BU9130 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर-डम्पर CG22AJ2390 से जोरदार तरीके से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सीआईएमएस अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। लापरवाही ने बढ़ाया हादसे का खतरा! प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक की लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग की बात सामने आई है। साथ ही चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, शराब के नशे में होने की पुष्टि मेडिकल जांच और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सड़क पर खड़ा वाहन बना हादसे की वजह? हादसे में जिस ट्रेलर-डम्पर CG22AJ2390 से टक्कर हुई, उसके सड़क पर खड़े होने की परिस्थितियों की भी जांच जरूरी है। आखिर भारी वाहन वहां किस स्थिति में खड़ा था और क्या वह सुरक्षित तरीके से पार्क किया गया था—इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों, वाहनों की स्थिति और चालक की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। रात के सन्नाटे में हुई इस भीषण टक्कर ने एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sep 21, 2026 Read

12 बेजुबान जिंदगियां सड़क पर खत्म… अज्ञात वाहन की टक्कर से मचा हड़कंप

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर – आशीष यादव, रतनपुर रतनपुर में रफ्तार का कहर! रतनपुर। सुबह का वक्त… सड़क पर आवाजाही शुरू ही हुई थी… लेकिन दर्री पारा में अचानक हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। 19 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7:18 बजे, बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद 12 गायों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है कि सभी 12 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। एक टक्कर… और सड़क पर बिखर गईं 12 जिंदगियां! हादसे के बाद घटनास्थल पर दर्दनाक मंजर दिखाई दिया। सड़क पर मृत मवेशियों को देखकर आसपास के लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से निकल गया, जिसके चलते वाहन की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। अब बड़ा सवाल—कौन था वो वाहन चालक? स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर चर्चा तेज है। हादसे में शामिल वाहन और चालक की पहचान तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रफ्तार पर लगाम कब? दर्री पारा की यह घटना सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में इंसान ही नहीं, बेजुबान मवेशी भी अपनी जान गंवा रहे हैं। आबादी और ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील है। “रफ्तार की एक चूक… और 12 बेजुबानों की जिंदगी खत्म!” रतनपुर दर्री पारा से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने सड़क सुरक्षा पर फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Sep 19, 2026 Read

गलत साइड से आई बाइक अज्ञात वाहन से भिड़ी, सवार गंभीर घायल

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर – आशीष यादव, रतनपुर बेलतरा में सड़क पर मचा हड़कंप! बेलतरा/अंधियारीपारा। शाम का वक्त… सड़क पर सामान्य आवाजाही… और अचानक जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप! बेलतरा के अंधियारीपारा में 19 सितंबर की शाम करीब 4:57 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से कोरबा की ओर जा रही अज्ञात गाड़ी और कोरबा की ओर से बिलासपुर की तरफ गलत दिशा में आ रही हीरो स्प्लेंडर प्रो बाइक क्रमांक CG12AJ0413 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।  गलत दिशा में बाइक चलाना पड़ा भारी! बताया जा रहा है कि बाइक सवार गलत दिशा में वाहन चला रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को तत्काल मदद पहुंचाई गई। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही निजी एंबुलेंस की मदद से घायल को CIMS अस्पताल, बिलासपुर भेज दिया गया। हेलमेट नहीं था, फिर जिंदगी से जंग! हादसे में एक और गंभीर बात सामने आई—बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद घायल को सड़क से उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। प्रत्यक्ष तस्वीरों में भी हादसे के बाद मौके की स्थिति और घायल को एंबुलेंस में ले जाते लोग दिखाई दे रहे हैं।  हादसे के बाद सड़क हुई साफ घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। राहत कार्य के बाद शाम करीब 5:02 बजे दुर्घटना स्थल को साफ कर दिया गया और यातायात सामान्य किया गया। अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर आगे की जानकारी संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।  एक छोटी सी लापरवाही… और जिंदगी अस्पताल पहुंच जाती है। गलत साइड से वाहन न चलाएं, हेलमेट जरूर पहनें।

Sep 19, 2026 Read

छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ से अजीबोगरीब वाकया - नदी में तैरता मिला 'शव', पुलिस ने खींचा तो आंख खोलकर बोला - 'क्या हुआ?'

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़    हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्युज    छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ से अजीबोगरीब वाकया - नदी में तैरता मिला 'शव', पुलिस ने खींचा तो आंख खोलकर बोला - 'क्या हुआ?'   अंतागढ़, कांकेर - 18 सितम्बर 2026   कहते हैं नशा इंसान से क्या-क्या नहीं कराता। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ से सामने आया है, जहां नगर के बड़े पुल के पास गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नदी में एक युवक को लोगों ने मृत समझ लिया।   देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नदी में एक युवक की लाश घंटों से पड़ी है।   लेकिन जब पुलिस शव को बाहर निकालने की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उस 'शव' में हलचल हुई और सच्चाई सामने आते ही सबके होश उड़ गए।   शव नहीं, शराब के नशे में सो रहा था ट्रक ड्राइवर!   दरअसल युवक डूबा नहीं था, बल्कि अत्यधिक शराब के नशे में नदी के भीतर ही गहरी नींद में सो गया था।   काम बंद होने पर पी शराब, फिर नहाने उतरा नदी में    मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान ग्राम सुरवाही निवासी *27 वर्षीय रामसाय यादव* के रूप में हुई है। वह अंतागढ़ में एक स्थानीय व्यापारी के पास ट्रक चालक का काम करता है।   विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर काम बंद होने के कारण उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया और फिर नहाने के लिए नदी में उतर गया।   चेहरा पानी के बाहर, शरीर डूबा रहा - इसलिए सब धोखा खा गए    शराब का नशा ज्यादा होने के कारण रामसाय पानी में ही बेसुध होकर लेट गया। संयोगवश जिस जगह वह पड़ा था, वहां पानी का स्तर ऐसा था कि उसका चेहरा सतह से बाहर रहा और सांस चलती रही, जबकि बाकी शरीर पानी में डूबा रहा। करीब एक घंटे तक युवक बिल्कुल अचेत पड़ा रहा, जिसके चलते दूर से देखने वालों को लगा कि किसी व्यक्ति की डूबने से मौत हो चुकी है।   *रेस्क्यू के ऐन वक्त पर खुली आंख, पुलिस ने दी समझाइश :*   सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी जब युवक को पानी से निकालने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उसके शरीर में हरकत हुई। पुलिस ने तुरंत उसे खींचकर बाहर निकाला और जांच की, तब जाकर साफ हुआ कि युवक सुरक्षित है और केवल नशे में धुत है।   युवक के जीवित मिलने पर मौके पर मौजूद भीड़ ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां नशा उतरने के बाद जरूरी समझाइश देकर छोड़ दिया गया।   यह अजीबोगरीब वाकया पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sep 18, 2026 Read

CG टायर फटते ही पलटी मुर्गी दाना लदी पिकअप, चालक घायल,मेचका पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल...

✒️जयकिशन साहू.. हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज...   धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी विकासखंड से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवभोग-मैनपुर मार्ग पर सोढूर नदी पुल के समीप गुरुवार दोपहर मुर्गी दाना लेकर जा रही एक पिकअप वाहन का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में पिकअप चालक रोशन साहू, निवासी ग्राम पलारी सनौद, जिला बालोद, घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है और हाथ टूट गया है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में मुर्गी दाना लदा हुआ था और इसे दरीपारा की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सोढूर नदी पुल के पास अचानक वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मेचका थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने घायल चालक को मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि, दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं।   फिलहाल, प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह वाहन का अचानक टायर फटना बताई जा रही है।

Sep 17, 2026 Read

तीजा मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, भारतमाला रोड पर दंपती की दर्दनाक मौत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज दुर्ग ब्यूरो चीफ रिपोर्टर कलावती   जांजगीर-चांपा। तीजा पर्व मनाकर घर लौट रहा एक परिवार बुधवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया। भारतमाला रोड पर खिसोरा और हरदीविशाल के बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बुंदेली, थाना बाल्को निवासी दिलीप कोसले (40) अपनी पत्नी उषा कोसले (36) और बेटी शिवानी कोसले (16) के साथ 14 सितंबर को ग्राम करूमहूं स्थित नानी के घर तीजा पर्व मनाने गए थे। बुधवार 16 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे तीनों बाइक क्रमांक CG 12 AQ 9941 से अपने गांव बुंदेली लौट रहे थे। करीब 9 बजे खिसोरा-हरदीविशाल के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटी शिवानी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस बाइक के अनियंत्रित होने और दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Sep 16, 2026 Read

मेले की रौनक के बीच सड़क पर हादसों का सिलसिला, रतनपुर क्षेत्र में दो दुर्घटनाएं

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए, ब्लॉक रिपोर्टर आशीष यादव, रतनपुर। रतनपुर। गणेश चतुर्थी के उत्साह और खूंटाघाट मेले की बढ़ती भीड़ के बीच रतनपुर क्षेत्र से सड़क हादसों की खबर सामने आई है। 14 सितंबर की शाम दर्रीपारा में एक पैदल यात्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जबकि इसी दौरान ग्राम मोहतराई में भी हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।   दर्रीपारा में हादसा शाम करीब 7:55 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कोरबा की तरफ से बिलासपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में पैदल यात्री आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि व्यक्ति घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।   हादसे की सूचना मिलते ही NHAI की एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रतनपुर ले जाया गया। करीब 8:05 बजे दुर्घटना स्थल को साफ कर यातायात को सामान्य करने की कार्रवाई की गई।   वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।    मोहतराई में भी दो लोग घायल   इधर ग्राम मोहतराई में भी एक अन्य सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। दोनों हादसों के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।    मेले के कारण बढ़ी वाहनों की आवाजाही   आज खूंटाघाट गणेश चतुर्थी मेले का शुभारंभ होने के कारण रतनपुर और आसपास के मार्गों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ी हुई है। शाम के समय सड़क पर बढ़ती भीड़ और तेज रफ्तार वाहनों के बीच हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।   हालांकि, इन दोनों दुर्घटनाओं का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।    खास अपील   मेले में आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों से अपील है—रफ्तार पर नियंत्रण रखें, सड़क पर पैदल चलने वालों का ध्यान रखें और यातायात नियमों का पालन करें।   क्योंकि मेले की खुशी में किसी परिवार की खुशियां हादसे में न बदलें—सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Sep 14, 2026 Read

अंबिकापुर-जरही मार्ग पर बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, हादसे में 1 की मौत, 3 घायल

✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ़  *सूरजपुर।* अंबिकापुर-जरही मार्ग पर बंशीपुर से बगड़ा जाने वाले मुख्य चौक के पास भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर की ओर से आ रही छाबड़ा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 16 H 0206 ने सामने से आ रहे नीले रंग के ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।   हादसे में ट्रैक्टर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान शिव नामक युवक की मौत हो गई, जबकि प्रदीप, दामेश्वर और वंशधारी का इलाज जारी है।   भटगांव पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने भटगांव अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Sep 13, 2026 Read

रायपुर: सरोना पास सड़क आज दुर्घटना, गनीमत रही सभी सुरक्षित

रायपुर (सरोना): राजधानी रायपुर के सरोना इलाके के पास एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। घटना के दौरान एक टाटा पिकअप (मजदा)और स्विफ्ट डिज़ायर कार आपस में टकरा गईं।   राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है और वाहनों में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना का विवरण: स्थान: सरोना (जीई रोड / फ्लाईओवर क्षेत्र), रायपुर   वाहन: टाटा पिकअप एवं मारुति स्विफ्ट डिज़ायर   हताहत: शून्य (सभी यात्री सुरक्षित)   टक्कर के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद स्थिति सामान्य हो गई। गाड़ियों को मामूली नुकसान पहुंचा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क पर यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया गया।  ✍️रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

Sep 13, 2026 Read
1 2 3 Next