मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
IDBI बैंक समय पर नहीं खुलता, ग्रामीण परेशान
जगदलपुर / लोहंडीगुड़ा- लोहंडीगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम अलनार स्थित IDBI बैंक की शाखा के समय पर नहीं खुलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई महीनों से शाखा संचालन की समय-सीमा का पालन नहीं होने की शिकायत पर गुरुवार को अलनार और समीपस्थ ग्राम मिचनार के कुछ जागरूक युवाओं ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे बैंक जाकर देखा तो बैंक भवन में ताले लटके हुए थे।
बैंक के बाहर आधा दर्जन से अधिक उपभोक्ता और समीप स्थित एक पेड़ की छांव तले बैठक में 7-8 महिला उपभोक्ता बैंक खुलने की प्रतीक्षा में बैठी हुई थीं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि बैंक कभी भी समय पर नहीं खुलता। आसपास के 10 से 15 गांव के बैंकिंग उपभोक्ता इस शाखा से लेन-देन करते हैं, जिन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण राजमन ने बताया कि बैंक कर्मचारियों से पहले भी इस संबंध में बात की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में ध्यान देकर बैंक को नियमित समय पर खोलने की मांग की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!