✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि परिवहन विभाग ने परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत 19 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा का परिणाम व्यापमं से प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों और पात्रता के आधार पर कुल 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है।
शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन
चिन्हित अभ्यर्थियों का अब शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। विभाग के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र परिवहन विभाग की वेबसाइट cgtransport.gov.in तथा परिवहन आयुक्त कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं।
युवाओं को रोजगार का अवसर
राज्य सरकार के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवहन विभाग में 50 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!