*10 साल से बिस्तर पर पड़ा छात्र, मुख्यमंत्री से इलाज की गुहार - बोला, "इलाज करा दो या इच्छा मृत्यु दे दो*
*धमतरी / नगरी -* धमतरी जिले के भटगांव आईटीआई के पूर्व छात्र शशिकांत भरत की जिंदगी 11 नवंबर 2016 को बदल गई। जेठोनी त्योहार की छुट्टी में घर जाते समय दुकली-गचकन्हार के पास हुई एक दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी। डॉक्टरों के अनुसार यह Cervical Injury थी, जिससे उनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त (पैरालाइज) हो गया।
पिछले 10 सालों से वे बिस्तर पर हैं। अपने माता-पिता के इकलौते बेटे शशिकांत का कहना है कि उनका इलाज सही अस्पताल में नहीं हो पा रहा है।
शशिकांत ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा जी, विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम जी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से इलाज में मदद की गुहार लगाई है।
उनका कहना है कि उन्होंने 5 बार मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की लेकिन मिल नहीं पाए। 10 अगस्त 2026 को तहसील नगरी में विधायक भवन में विधायक महोदया से मिलकर उन्होंने अपना आवेदन सौंपा था।
दर्द से परेशान होकर शशिकांत ने कहा है कि यदि सरकार उनका इलाज उस अस्पताल में नहीं करा सकती जहां उनका सही इलाज संभव है, तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी समाज के लोगों से भी अपील की है कि उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में मदद करें।
स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट, हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!