Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कार्रवाई, आरोपी अजय राजपूत गिरफ्तार

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
23 Views 5 Min Read 0 Comments
शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कार्रवाई, आरोपी अजय राजपूत गिरफ्तार

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में कार्रवाई, आरोपी अजय राजपूत गिरफ्तार

जगदलपुल
बस्तर पुलिस ने एक बार फिर गुंडा-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?
पुलिस को सूचना मिली थी कि लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास एक युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम -*अजय राजपूत, उम्र 29 वर्ष
निवासी - महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47, नया नाका, जगदलपुर

बरामदगी:
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने *1 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस* बरामद कर विधिवत जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

किसके निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री सुमित कुमार धोत्रे* एवं साइबर प्रभारी *चंद्रहास सिंह* के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस का कड़ा संदेश:
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आम नागरिकों में भय उत्पन्न करने वाले तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका:*
निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि. अरुण मरकाम, अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, प्रउनि. कमलेश प्रजापति, राहुल कुमार यादव, शकुंतला, प्र.आर. धर्मेंद्र कंवर एवं आरक्षक कृष्णा नेताम, मंहगू कश्यप, अमर बेसरा, महेंद्र पटेल, तरुण यादव, वरुण ठाकुर, तामेश्वर चंद्राकर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खर

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Crime.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos