Saturday, September 26 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

लापरवाही पड़ी भारी: रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत

State Head - Kishor
State Head - Kishor
23 Views 5 Min Read 0 Comments
लापरवाही पड़ी भारी: रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर/बेमेतरा। जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाले एक स्नेक कैचर की सांप के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष पाटिल, निवासी नवागढ़ के रूप में हुई है। घटना बेमेतरा जिले के मुरता गांव की बताई जा रही है। वहीं, परिजनों ने समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

 

जानकारी के मुताबिक, मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को साथ लेकर मौके पर पहुंची थी। सांप को रेस्क्यू करने के दौरान अचानक सांप ने मनीष को डस लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

 

घटना के बाद मनीष को तत्काल नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान मनीष पाटिल ने दम तोड़ दिया।

 

सैकड़ों सांपों का कर चुके थे रेस्क्यू

 

बताया गया कि नवागढ़ निवासी मनीष पाटिल लंबे समय से सांपों के रेस्क्यू का कार्य कर रहे थे। उन्होंने अब तक कई जहरीले सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने में मदद की थी। इसी दौरान हुई यह घटना उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद दुखद रही।

 

परिजनों ने लगाया इलाज में देरी का आरोप

 

मनीष की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। हालांकि, इलाज में देरी के आरोपों की वास्तविकता संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

मनीष पाटिल की असामयिक मौत की खबर से नवागढ़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना ने सांपों के रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा उपायों और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos