Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

आरटीआई से बढ़ेगी पारदर्शिता, ब्लॉक स्तर पर मजबूत होगी जवाबदेही

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
3 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

आरटीआई से बढ़ेगी पारदर्शिता, ब्लॉक स्तर पर मजबूत होगी जवाबदेही

 

दो दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स को अधिनियम की धाराओं से लेकर ऑनलाइन पोर्टल तक दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

महासमुंद, 25 सितंबर 2026। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का समापन हुआ। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को आरटीआई के प्रावधानों और आवेदनों के समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया।

 

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने ब्लॉक में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरटीआई अधिनियम की जानकारी दें, ताकि अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तर तक पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है, जिससे ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर के नागरिकों को आरटीआई के माध्यम से सही और समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके।

 

आरटीआई की धाराओं और आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी

 

कार्यशाला के पहले दिन आरटीआई अधिनियम की बुनियादी धाराओं, नियमों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। लोक सूचना अधिकारियों के दायित्व, सूचना उपलब्ध कराने की समय-सीमा तथा आवेदनों के उचित निराकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

दूसरे दिन प्रथम अपील एवं द्वितीय अपील की प्रक्रिया के साथ केंद्रीय एवं राज्य सूचना आयोग के दिशा-निर्देशों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आरटीआई पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया और जिले के सभी जनसूचना अधिकारियों की पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग से संबंधित जानकारी भी दी गई।

 

अधिकारियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न कार्यालयों के जनसूचना अधिकारियों सहित डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल ध्रुव, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री मनोज सिन्हा एवं श्री रेखराज शर्मा तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अजय जलक्षत्री, श्री ओमप्रकाश पटेल, श्री धनुर्जय साहू एवं श्री मेघनाथ सिदार उपस्थित रहे।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos