आस्था, संस्कृति और शिक्षा का अनूठा संगम: मुंगेली नाका चौक स्थित 'श्री गजानन एजुकेशन' में भव्य महाभंडारे के साथ संपन्न हुआ गणेश उत्सव
आस्था, संस्कृति और शिक्षा का अनूठा संगम: मुंगेली नाका चौक स्थà...
More Stories
*गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को*
*गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को* *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल* *आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य* बिलासपुर. 22 सितम्बर 2026. राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश के नवीनीकरण के लिए 23 सितम्बर और 24 सितम्बर को चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 23 सितम्बर को रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गैर-आवासीय बालक-बालिका तीरंदाजी और बालिकाओं के फुटबॉल (बालिका) के लिए चयन ट्रायल 23 सितम्बर को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा तथा तीरंदाजी एरिना (बालिका खेल छात्रावास के सामने) में होंगे। वहीं गैर-आवासीय बालक-बालिका हॉकी एवं बालक-बालिका एथलेटिक्स के लिए चयन ट्रायल 24 सितम्बर को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-02 में सुबह 7 बजे से आयोजित किए गए हैं। चयन ट्रायल में राज्य के बालक-बालिका खिलाड़ी तथा अन्य राज्यों के 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। फुटबॉल एवं तीरंदाजी खिलाड़ियों का 23 सितम्बर को पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं खेल कौशल परीक्षण स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा एवं तीरंदाजी एरिना रायपुर में किया जाएगा। वहीं 24 सितम्बर को हॉकी एवं एथलेटिक्स खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं खेल कौशल परीक्षण स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा एवं सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-02 में होगा। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। खेल अकादमी संचालन नियम,2014 के तहत अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल परिधान, प्लेइंग किट, बीमा एवं छात्रवृत्ति आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
गणपति बप्पा की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
गणपति बप्पा की आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में गणेशोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों की ओर से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रेस क्लब पहुंचकर भगवान गणेश की संध्या आरती की। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को भोग-प्रसाद अर्पित किया और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। संध्या आरती के दौरान प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गजानन की स्तुति गान किया। गणपति बप्पा की आरती में शामिल महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगलकामना करते हुए सभी के सुखी और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। गणेशोत्सव के इस आयोजन में ईशा शुक्ला, ज्योति शुक्ला, अनिता वाजपेयी, नीना शुक्ला, अर्चना पांडेय, जाह्नवी पांडेय, रागिनी पांडेय, संगीता पांडेय, लक्ष्मी तिवारी, आरती तिवारी, पूजा तिवारी, शिल्पी दुबे, अर्चना शुक्ला, अलका गाठे, आरती शुक्ला, रीता दुबे, प्रियंका तिवारी और संस्कृति पांडेय सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और आपसी सद्भाव का भी अवसर है। प्रेस क्लब में विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से आयोजित हो रहे कार्यक्रमों से शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। शाल-श्रीफल और बुके भेंटकर सम्मान इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की ओर से बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू और वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा को शाल, श्रीफल एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज की महिलाओं ने प्रेस क्लब की ओर से आयोजित गणेशोत्सव की पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सहभागिता का बेहतर माध्यम बताया। कार्यक्रम में पत्रकार शिव कुमार तिवारी, प्रवीण सिंह, अमन सिंह, शादाब खान, जफर आगा, आदिदास मानिकपुरी समेत प्रेस क्लब के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
गणेश समितियों से लगातार संपर्क कर रहा धर्म सेना संगठन 🤝 सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश
🚨 ड्यूटी और पढ़ाई के साथ धर्म सेवा में जुटे कार्यकर्ता! 🚩 गणेश समितियों से लगातार संपर्क कर रहा धर्म सेना संगठन 🤝 सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश 📍 कोरबा: ड्यूटी और पढ़ाई की जिम्मेदारियों के साथ समय निकालकर धर्म सेना कोरबा छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता लगातार सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर की विभिन्न गणेश समितियों से संपर्क कर संवाद और समन्वय का प्रयास किया जा रहा है। 🚩 धर्म सेना के अनुसार, संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में आपसी एकता, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करना है। 🙏 कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद वे समाज और धर्म से जुड़े कार्यों के लिए समय निकालकर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान समितियों से संपर्क कर बेहतर समन्वय और सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ✨ संगठन ने सामाजिक एकता और सहयोग की भावना के साथ आगे भी लगातार सक्रिय रहने की बात कही है। 🎤 विक्की दास महंत | ब्लॉक रिपोर्टर 📍 कोरबा से ग्राउंड रिपोर्ट 🌐 HamarPradeshCG.com
*सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 126.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन*
*सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 126.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन* *शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की* बिलासपुर. 21 सितम्बर 2026. सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने सोमवार को संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कुल 126.92 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतीकात्मक चॉबी भी सौंपी गई। *रायगढ़ को विकसित जिला बनाने तेज गति से कार्य जारी - उप मुख्यमंत्री श्री साव* उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रायगढ़ जिले को विकसित जिला बनाने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ नगर निगम की ओर से लगभग 10 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सूची उन्हें दी गई है। इन कार्यों के लिए शीघ्र स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शहर की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने शहर के विकास के लिए चार अतिरिक्त कार्यों की घोषणा की। इनमें संजय मार्केट के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 15.67 करोड़ रुपए, रामलीला मैदान के विकास, मंच एवं पवेलियन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4.99 करोड़ रुपए तथा केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाईजेशन कार्य के लिए 9.97 करोड़ रुपए शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि रायगढ़ में सड़क, नाली, जल निकासी, बाजार, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ औद्योगिक गतिविधियों के साथ अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए भी जाना जाता है। विकास कार्यों के माध्यम से शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए रायगढ़ को विकसित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में आगे बढ़ाना है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। *औद्योगिक पहचान के अनुरूप विकसित हो रहा रायगढ़ - श्री ओ.पी. चौधरी* वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने दिल्ली से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के तहत 384.66 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिली है। वहीं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में सड़क, भवन और पुल सहित विभिन्न कार्यों के लिए 1426 करोड़ रुपए की स्वीकृति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन तथा पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा तमनार-उरगा-लैलूंगा, तमनार बाईपास, कया-कमतरा- चरखापारा-ससकोबा-बंधनपुर और कोड़ातराई-पुसौर फोरलेन सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने रायगढ़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय भवन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसे कार्यों की जानकारी भी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की अधोसंरचना को उसकी औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है। लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह और महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवींद्र गबेल, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री विकास केडिया, श्री अनुपम पाल, श्री जतीन साव, श्री अरूण कातोरे, श्री पवन अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन
*नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन* *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह* बिलासपुर. 21 सितम्बर 2026. सेवा संकल्प अभियान के तहत संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित जीवंत नाट्य प्रस्तुति दी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरी प्रस्तुति देखी और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों तथा देश के विकास से जुड़े विषयों को मंच पर प्रस्तुत किया। प्रस्तुति की अतिथियों और दर्शकों ने सराहना की। *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान* उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में 12 संकल्प और 25 सेवा कार्यों को शामिल किया गया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर सकती है। *25 वर्षों की यात्रा को मंच पर उतारा* उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया है। इस दौरान विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच देशहित से जुड़े निर्णयों और विकास के प्रयासों को मंच पर दिखाया गया। कोरोना महामारी के कठिन दौर सहित विभिन्न परिस्थितियों का भी प्रस्तुति में उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सेवा संकल्प अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ‘सेवा ही संकल्प’ विषय को केंद्र में रखते हुए प्रस्तुति दी। मंचन में सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवींद्र गबेल, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री विकास केडिया, श्री अनुपम पाल, श्री जतीन साव, श्री अरूण कातोरे, श्री पवन अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित
11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण बिलासपुर, 22 सितंबर 2026। आगामी 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुष विभाग, बिलासपुर द्वारा “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” की थीम पर एक दिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आयुष चिकित्सकों के चिकित्सकीय कौशल को और अधिक सुदृढ़ करना था। कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान के साथ प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए गए। म्यूजिक थेरेपी: कारुण्य पैलीएटीव केयर व सुप्रजा राष्ट्रीय कार्यक्रमो में संगीत चिकित्सा बहुत ही कारगर है।डॉ. रश्मि जितपुरे ने मानसिक तनाव, अवसाद एवं जीवनशैली से संबंधित समस्याओं में संगीत चिकित्सा की भूमिका पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि उचित संगीत, लय एवं ध्वनि का चिकित्सकीय उपयोग मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन एवं समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। पंचकर्म चिकित्सा: डॉ. अनिल सोनी ने पंचकर्म चिकित्सा के विभिन्न आयामों, प्रक्रियाओं एवं चिकित्सकीय उपयोगिता की जानकारी देते हुए इसके व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। उन्होंने विभिन्न रोग अवस्थाओं में पंचकर्म के उचित प्रयोग एवं सावधानियों पर भी प्रकाश डाला। विद्धकर्म एवं अग्निकर्म: डॉ. कुमुदिनी पटेल द्वारा दर्द प्रबंधन एवं मस्कुलोस्केलेटल विकारों में विद्धकर्म एवं अग्निकर्म की उपयोगिता पर व्याख्यान के साथ लाइव प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। प्रतिभागियों को इन प्रक्रियाओं की तकनीक, संकेत एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम और समग्र स्वास्थ्य संरक्षण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” की दिशा में चिकित्सकों का निरंतर प्रशिक्षण और नवीन व्यावहारिक ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं आयुष चिकित्सकों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ उनके व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक पक्ष को समझने में सहायता करती हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मजबूत होती है। कार्यशाला में जिले के विभिन्न आयुष संस्थानों से आयुष चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न चिकित्सा सत्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विशेषज्ञों से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बनाने का संकल्प लिया गया। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
रायगढ़ में ऐतिहासिक चक्रधर समारोह का भव्य आगाज, पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने बांधा समां
रायगढ़। कला और संगीत की नगरी रायगढ़ में ऐतिहासिक चक्रधर समारोह का भव्य आगाज हुआ। समारोह के पहले ही दिन रामलीला मैदान में सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। पूरा परिसर छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की मिठास से सराबोर रहा। शाम ढलते ही कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। दर्शक देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। पद्मश्री अनुज शर्मा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या का प्रमुख आकर्षण पद्मश्री अनुज शर्मा की सांगीतिक प्रस्तुति रही। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने प्रसिद्ध लोकगीतों के साथ अपनी फिल्मों के लोकप्रिय गीत भी प्रस्तुत किए। जैसे ही सुरों की महफिल सजी, पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शक अपनी सीटों पर खड़े होकर गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। लोककला और संगीत की दिखी शानदार झलक चक्रधर समारोह के पहले दिन की प्रस्तुतियों ने एक बार फिर रायगढ़ की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को सामने रखा। लोकसंगीत, गीत और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। ✍️रिपोर्टर अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़, रायपुर
बिलासपुर: सन सिटी कॉलोनी शुभम विहार में अखंड सौभाग्य के पर्व हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन
बिलासपुर: सन सिटी कॉलोनी शुभम विहार में अखंड सौभाग्य के पर्व हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन बिलासपुर | वेब डेस्क: अखंड सौभाग्य और सुहाग की दीर्घायु की कामना का पावन लोकपर्व हरतालिका तीज बिलासपुर के शुभम विहार स्थित सन सिटी कॉलोनी में पूरी श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कॉलोनी की महिलाओं ने एकजुट होकर निर्जला व्रत रखा और सामूहिक रूप से विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सुहाग व परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की। पारंपरिक परिधानों में सजीं सुहागिनें, उत्सव जैसा माहौल शुभम विहार की सन सिटी कॉलोनी में तीज पर्व को लेकर सुबह से ही विशेष उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही पूजा स्थल पर भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम नजर आया। * सोलह शृंगार की छटा: लाल, पीले और चुनरी प्रिंट की पारंपरिक साड़ियों में सोलह शृंगार कर पहुँचीं महिलाओं के उत्साह ने पूरे परिसर को मंगलमय बना दिया। * मिट्टी के शिव-पार्वती की स्थापना: व्रती महिलाओं ने पूरी निष्ठा के साथ बालू/काली मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और प्रथम पूज्य गणेश जी की प्रतिमाएं तैयार कर स्थापित कीं। सामूहिक कथा श्रवण और आरती से गूंजा परिसर पर्व के मुख्य आयोजन में पंडित जी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया गया: * पंचामृत और षोडशोपचार पूजन: भगवान भोलेनाथ और मां गौरी का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से अभिषेक किया गया। माता पार्वती को सुहाग पिटारी (सोलह शृंगार सामग्री) और भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, मदार पुष्प अर्पित किए गए। * हरतालिका तीज व्रत कथा: उपस्थित सभी व्रती महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक हरतालिका तीज की पावन पौराणिक कथा का सामूहिक श्रवण किया, जिसमें माता पार्वती द्वारा भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए की गई कठिन तपस्या का वर्णन था। * महाआरती और भोग: कथा उपरांत भगवान शिव-पार्वती की सामूहिक आरती की गई और ऋतु फल व पारंपरिक पकवानों (गुझिया, ठेठरी, खुरमी) का नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा गया। भक्ति के संग पारंपरिक गीतों पर थिरके कदम पूजन संपन्न होने के बाद कॉलोनी परिसर में पारंपरिक तीज गीतों और शिव भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग की शुभकामनाएं दीं और बुजुर्ग महिलाओं से चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। रातभर चले जागरण में मंगल गीतों और लोक धुनों ने आधुनिक कॉलोनी में भी विशुद्ध पारंपरिक माहौल जीवंत कर दिया। कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक आयोजनों से न केवल हमारी सनातन संस्कृति और परंपराएं सहेजी जाती हैं, बल्कि समाज व पड़ोस में आपसी मेलजोल, सौहार्द और परिवार जैसा अपनत्व भी मजबूत होता है। पूजन के उपरांत प्रसादी वितरण के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
पीएम मोदी के सेवा भाव को घर-घर पहुंचाएगी BJP: 17 सितंबर से देश भर में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', सूरजपुर में जलेंगे 1,11,111 दीपक
पीएम मोदी के सेवा भाव को घर-घर पहुंचाएगी BJP: 17 सितंबर से देश भर में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', सूरजपुर में जलेंगे 1,11,111 दीपक 7 अक्टूबर 2001 को सीएम पद की शपथ से शुरू हुआ था संवैधानिक सफर; 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर चलेंगे 25 विशेष सेवा कार्यक्रम, अनुराग सिंह देव ने पत्रकार वार्ता में दी रूपरेखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद और सार्वजनिक सेवा में सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में व्यापक स्तर पर 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने जा रही है। 17 सितंबर (प्रधानमंत्री के जन्मदिवस) से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस महीने भर के अभियान की आधिकारिक जानकारी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। अनुराग सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन 'राष्ट्र प्रथम' और जनसेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की साख को नई ऊंचाई दी है। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इस वर्ष उनके इस सार्वजनिक दायित्व के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी विशेष संयोग को भाजपा जनसेवा के महाअभियान के रूप में मना रही है। अभियान के मुख्य आकर्षण और प्रमुख कार्यक्रम: महीने भर चलने वाले इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर से लेकर मतदान केंद्र (बूथ) स्तर तक ले जाया जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस की सीधी भागीदारी होगी: 'आशीर्वाद का दीया' (भव्य दीपदान): 17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ पर केवल सूरजपुर जिले में जनसेवा के संकल्प के साथ 1,11,111 (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 25 सेवा गतिविधियां: 'सेवा मेरा योगदान' के तहत 25 विशिष्ट सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित होंगी। संस्कृति और नवाचार: युवाओं को जोड़ने के लिए 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज', 'रंगोली राष्ट्र', और जनप्रतिनिधियों के लिए 'जनसेवक महाकुंभ: पंचायत से पार्लियामेंट' का आयोजन होगा। जनसम्पर्क यात्राएं: 'वडनगर से वाराणसी जल जन यात्रा', 'सेवा ज्योति यात्रा', 'नमो सेवा गाथा', 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' और 'कहानी बदलाव की' जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच बनाई जाएगी। प्रेसवार्ता में ये रहे उपस्थित: पत्रकार वार्ता में अनुराग सिंह देव के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग तथा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
कोरबा में संवरेगा होनहारों का भविष्य: DMFT की 'DISHA' योजना के तहत NEET-JEE की मिलेगी फ्री आवासीय कोचिंग
कोरबा में संवरेगा होनहारों का भविष्य: DMFT की 'DISHA' योजना के तहत NEET-JEE की मिलेगी फ्री आवासीय कोचिंग कोरबा: डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) के अंतर्गत 'DISHA' (DMFT Korba Initiative for Students' Higher Education Achievement) योजना शुरू की गई है। इस पहल के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं—NEET और JEE—की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी। प्रधानमंत्री के 15 अगस्त के उद्बोधन में निहित विज़न के अनुरूप तैयार इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से सीमित लेकिन प्रतिभावान बच्चों को देश के शीर्ष संस्थानों तक पहुंचाना है। योजना की प्रमुख विशेषताएं * मुफ्त आवास व भोजन: 11वीं और ड्रॉपर (12वीं उत्तीर्ण) बैच के विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित हॉस्टल और पौष्टिक भोजन की संपूर्ण व्यवस्था। * विशेषज्ञ फैकल्टी व स्टडी मटेरियल: अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन, अद्यतन अध्ययन सामग्री और नियमित टेस्ट सीरीज़। * डिजिटल लर्निंग व मेंटरशिप: वाई-फाई युक्त परिसर, डिजिटल सपोर्ट, मॉक टेस्ट, सतत मूल्यांकन और व्यक्तिगत काउंसलिंग। पात्रता एवं चयन प्रक्रिया * कक्षा 11वीं बैच: 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक अनिवार्य। * ड्रॉपर बैच: 12वीं बोर्ड में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने वाले छात्र, जो इस वर्ष NEET/JEE के लिए ड्रॉप ले रहे हैं। * मूल निवास: आवेदक का कोरबा जिले का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। * चयन का आधार: पूर्ववर्ती कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची। महत्वपूर्ण तिथियां व आवेदन प्रक्रिया * पंजीकरण की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026 * कक्षाएं शुरू होने की संभावित तिथि: अक्टूबर 2026 आवेदन कैसे करें: इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी अथवा तकनीकी सहायता के लिए अपने विद्यालय के प्राचार्य, संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, कोरबा से संपर्क किया जा सकता है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने का मामला, कलेक्टर ने लिया संज्ञान*
*बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने का मामला, कलेक्टर ने लिया संज्ञान* *मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी का मामला, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस* बिलासपुर,12 सितंबर 2026/ मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बेलटुकरी में बीमार छात्रा से कुर्सी साफ करवाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि छात्रा पहले से बुखार से पीड़ित थी और स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे उल्टी हो गई। आरोप है कि छात्रा को चिकित्सकीय सहायता दिलाने के बजाय उससे ही गंदी हुई कुर्सी साफ करवाई गई। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शाला की प्रधान पाठक श्रीमती भारती खांडे को नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी *साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* बिलासपुर, 12 सितंबर 2026/अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, कोनी में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइबर जागृति अभियान में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए आम नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं में जागरूकता एवं सतर्कता को आवश्यक बताते हुए कहा कि तकनीक का उपयोग जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही गंभीरता से साइबर सुरक्षा को लेकर सजग रहने की जरूरत है। श्री साव ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल, इंटरनेट और ऑनलाइन माध्यम हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में साइबर अपराधों के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। थोड़ी सी असावधानी से आर्थिक नुकसान के साथ व्यक्तिगत जानकारी भी अपराधियों के हाथ लग सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल अथवा संदेश पर व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध होने पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देना चाहिए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, उनसे बचाव के उपायों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के माध्यम से “स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डॉ. एच.एस. होता, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, कुलसचिव श्री तारणीश गौतम, ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, एनएसएस के प्रभारी प्रोफेसर श्री मनोज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा उपस्थित थे।