

रायपुर। रोटरी क्लब राजेंद्र नगर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू शामिल हुईं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 98 शिक्षकों को शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान और उनके समर्पण की सराहना की गई। अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा मिलती है।
समारोह में डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. रघुनाथ भारद्वाज, डॉ. विपुल चौधरी एवं डॉ. कविता कुम्भज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के आयोजक पीयूष जैन सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में सम्मानित शिक्षकों ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!