Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर पुलिस का एक्शन: चकरभाठा में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर लगाम, 9 उपद्रवी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
21 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

बिलासपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 9 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इलाके में गश्त तेज कर संदिग्धों की धरपकड़ की। यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर अशांति फैलाने और आम जनता को परेशान करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

कार्रवाई के दायरे में आए आरोपियों की सूची:

 * जीत वर्मा (28 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 1, बोदरी

 * पप्पू उर्फ गुलशन पाण्डेय (24 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 11, विकास नगर

 * समीर दास मानिकपुरी (20 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 01, बोदरी

 * प्रियांशु वर्मा (21 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02, बोदरी

 * हर्षवर्धन उर्फ मोन्टू वर्मा (18 वर्ष 07 माह), निवासी वार्ड नं. 02, बोदरी

 * आयुष्मान वर्मा (21 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 02, बोदरी

 * रमेश उर्फ पाण्डो मेरसा (22 वर्ष), निवासी ग्राम सेवांर

 * करन सोनवानी (23 वर्ष), निवासी ग्राम सेंवार

 * शत्रुहन निषाद (34 वर्ष), निवासी रामनगर, हिरीं माईन्स

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि या नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने में दें; सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Crime.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos