स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
शिक्षक दिवस पर 71 शिक्षकों का मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मान, बस्तर जिले के 15 शिक्षक गौरवान्वित
*जगदलपुर, 5 सितंबर 2026 |*
शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, जगदलपुर में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह में बस्तर संभाग के कुल *71 शिक्षकों* को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इनमें 32 प्राथमिक शालाओं के प्रधान अध्यापक, 32 माध्यमिक शालाओं के प्रधान अध्यापक तथा 7 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य शामिल रहे।
इसमें अकेले *बस्तर जिले के 15 शिक्षकों* को सम्मान प्राप्त हुआ।
*सम्मानित शिक्षकों के नाम -*
*प्राथमिक शाला वर्ग से:* विकास जानसन (कंडुलगुड़ा), वेद प्रकाश दीवान (दुबेउमरगांव), देवेंद्र देवांगन (कचनार), संतोषी कश्यप (पोटानार), नित्य मिंज (नेगानार), पंडरू राम कश्यप (सावगेल), संतोष राम पटेल (चित्रकोट)
*माध्यमिक शाला वर्ग से:* नीलम मिश्रा (कुम्हारपारा), दुलेश्वर कश्यप (बड़े अलनार), अनिल सेठिया (खमेसरीपारा), रामकृष्ण अय्यर (तराईभाटा), मशा राम तेता (तरागांव), सुखलाल मेड़िया (टोयनार), अनुराधा भारती (बुरगुम)
*हाई स्कूल वर्ग से:* मनोरमा बौद्ध (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहंडीगुड़ा)
*मंच पर अतिथि -*
समारोह में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप रहे, जबकि अध्यक्षता जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, सभापति खेम सिंह देवांगन, शिक्षा समिति सभापति कलावती कश्यप, जिला कमिश्नर स्काउट गाइड सुरेश गुप्ता सहित एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग बस्तर द्वारा किया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!