सरायपाली में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सरायपाली। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल दुकान में दबिश दी। पुलिस ने मौके से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें बरामद की हैं। मामले में 63 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मीत मोबाइल दुकान में अवैध शराब रखे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें मिलीं, जिनकी कुल मात्रा 16 लीटर 500 मिलीलीटर बताई गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 39,100 रुपये है।
शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही होंडा अमेज कार क्रमांक CG 06 GN 9097 को भी पुलिस ने जब्त किया है। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त
- हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब — 22 बोतल
- कुल मात्रा — 16 लीटर 500 मिलीलीटर
- शराब की कीमत — 39,100 रुपये
- होंडा अमेज कार — करीब 4 लाख रुपये
- कुल जब्ती — 4,39,100 रुपये
- 63 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!