Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जगदलपुर में 'रॉयल सैलून' नाम को लेकर बवाल, नाई समाज और सैलून संघ पहुंचा कोतवाली

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
जगदलपुर में 'रॉयल सैलून' नाम को लेकर बवाल, नाई समाज और सैलून संघ पहुंचा कोतवाली

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी न्यूज 

जगदलपुर में 'रॉयल सैलून' नाम को लेकर बवाल, नाई समाज और सैलून संघ पहुंचा कोतवाली

जगदलपुर - शहर में एक ही नाम से दो सैलून संचालित होने को लेकर विवाद गहरा गया है। 'रॉयल सैलून' नाम के इस्तेमाल को लेकर सर्च (नाई) समाज और जिला सैलून संघ ने मोर्चा खोल दिया है और कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

*क्या है पूरा मामला?*

मामला लालबाग चौक कॉम्प्लेक्स का है। जानकारी के अनुसार शहर में 'रॉयल सैलून' नाम से दो दुकानें संचालित हो रही हैं। एक दुकान पिछले करीब 12 वर्षों से कुम्हारपारा में संचालित है जो एक बड़ी फ्रेंचाइजी चेन से अनुबंधित है, जिसके प्रोपराइटर सोनू खान बताए जा रहे हैं।

वहीं दूसरा सैलून हाल ही में लालबाग चौक कॉम्प्लेक्स में इसी नाम से खोला गया है। इसी को लेकर पुराने संचालक ने आपत्ति जताई है।

गुरुवार को सैलून संघ जिला बस्तर के पदाधिकारी और सर्व सेन (नाई) समाज के सदस्य एकजुट होकर कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि एक ही नाम से दो दुकानें होने से ग्राहकों में भ्रम की स्थिति बन रही है और व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

*पुलिस ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम*

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने लालबाग चौक स्थित नए सैलून संचालक को थाने बुलाकर समझाइश दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और नए संचालक को 15 दिनों के भीतर अपनी दुकान का नाम बदलने को कहा है।

सैलून संघ का कहना है कि यदि समय सीमा में नाम नहीं बदला गया तो वे आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Crime.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos