बिलासपुर:
जिले में अवैध नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं और गांजे की अवैध बिक्री कर रहे एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा।
घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थों की खेप खपाने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पप्पू खटीक (35 वर्ष), निवासी टिकरापारा (डी.पी. कॉलेज के पीछे) बताया।
तलाशी में बरामद हुआ प्रतिबंधित माल
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी गई निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:
* 240 नग प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (ACETAMINOPHEN PROXYCO)
* 80 ग्राम अवैध गांजा
NDPS एक्ट में मामला दर्ज, वित्तीय जांच भी शुरू
पुलिस ने प्रतिबंधित माल को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/26, धारा 20(A), 21(B) और 22(B) एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए मामले में 'एंड-टू-एंड' विवेचना की जा रही है, साथ ही आरोपी की संपत्तियों व लेन-देन की वित्तीय जांच (Financial Investigation) भी कराई जाएगी।
✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!