Friday, September 25 2026
UDYAM-CG-
14-0083418
ताज़ा ख़बरें

Loading...

सड़क पर चाकू लहराकर राहगीरों में खौफ भरना पड़ा भारी: तोरवा पुलिस ने सिरफिरे 'गोविंदा' को दबोचा, सीधे भेजा सलाखों के पीछे

State Head - Kishor
State Head - Kishor
10 Views 5 Min Read 0 Comments
सड़क पर चाकू लहराकर राहगीरों में खौफ भरना पड़ा भारी: तोरवा पुलिस ने सिरफिरे 'गोविंदा' को दबोचा, सीधे भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर | क्राइम डेस्क

लालखदान इलाके की सड़क पर खुलेआम धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने और दहशत फैलाने वाले एक मनचले बदमाश की हेकड़ी तोरवा पुलिस ने कुछ ही मिनटों में निकाल दी। पुलिस की मुस्तैद पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हथियार समेत रंगेहाथ धर दबोचा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल करा दिया है।

पेट्रोलिंग के दौरान मिली थी गुंडागर्दी की सूचना

16 सितंबर को तोरवा पुलिस की टीम इलाके में असामाजिक तत्वों, अड्डाबाजी और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि लालखदान के पास एक युवक हाथ में नुकीला चाकू लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है।

घेराबंदी कर छीना हथियार, खुला रिकॉर्ड

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर दबिश दी और चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को काबू में किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मण उर्फ गोविंदा विश्वकर्मा (उम्र 23 वर्ष, निवासी लालखदान, तोरवा) बताया।

सार्वजनिक स्थान पर जानलेवा हथियार से शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 505/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गैर-जमानती अपराध पंजीबद्ध किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

तोरवा पुलिस ने दो टूक चेतावनी दी है कि शहर में गुंडागर्दी, चाकूबाजी या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

✒️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Crime.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos