✍️ रिपोर्टर: आनन्द गुप्ता हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था इलाज
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका उपचार जारी था। इसी दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की खबर से भाजपा संगठन सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
निधन की सूचना मिलने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव और विधायक ललित चंद्राकर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन पर समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है।
विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!