Friday, November 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

▪️ *अवैध शराब के कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: 63 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम नगरी जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*

 

▪️ *आमातालाब रोड पर पुलिस की घेराबंदी, मकेश्वर वार्ड निवासी आरोपी के कब्जे से 11.34 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद*

 

▪️*नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही: सिटी कोतवाली पुलिस ने 6,040/- रूपये की देशी शराब की जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

 

*धमतरी।* एसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 63 पौवा (11 बल्क लीटर 34 मिलीलीटर) देशी शराब, जिसकी कीमत 6,040/-रूपये है, जब्त की है।

 

*घटना का विवरण* थाना सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी के लिए रवाना हुई थी। 

इसी दौरान गांधी मैदान के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मकेश्वर वार्ड निवासी श्रीराम ध्रुव एक प्लास्टिक की बोरी में अवैध रूप से देशी शराब रखकर आमातालाब रोड की ओर आ रहा है।

 

मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गवाहों के साथ आमातालाब स्थित यादव भवन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास रखी लाल-पीले रंग की प्लास्टिक बोरी से अलग-अलग कंपनियों की कुल 63 पौवा देशी शराब बरामद हुई।

 

आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा मौके पर शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

▪️*जब्त मशरूका का विवरण*

- देशी प्लेन शराब: 13 पौवा (03 शोले एवं 10 शेरा कंपनी, प्रत्येक 180 एमएल), कीमत 1,040/-रूपये।

- देशी मसाला शराब: 50 पौवा (युनिक कंपनी, प्रत्येक 180 एमएल), कीमत 5,000/-रूपये।

- कुल शराब: 63 पौवा (11 बल्क लीटर 34 मिलीलीटर)।

- कुल जब्ती कीमत: 6,040/-रूपये।

 

▪️*गिरफ्तार आरोपी का विवरण*

श्रीराम ध्रुव पिता सोनार ध्रुव, उम्र 39 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।

 

▪️*की गई वैधानिक कार्यवाही* 

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos