Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 हॉर्न बजाने पर विवाद, युवक पर चाकू-रॉड से हमला, 3 गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
69 Views 5 Min Read 0 Comments
🚨 हॉर्न बजाने पर विवाद, युवक पर चाकू-रॉड से हमला, 3 गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर, 09 सितंबर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हॉर्न बजाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर की रात करीब 10 बजे प्रार्थी रिषभ शर्मा से कुमार उर्फ राजू बंछोर और उसके साथियों ने हॉर्न बजाने की बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से वार किया और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

मामले में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. कुमार बंछोर उर्फ राजू (30 वर्ष) — निवासी BSUP कॉलोनी, भाठागांव

2. केवल बघेल (20 वर्ष) — निवासी बैरन बाजार

3. अमन नायक (21 वर्ष) — निवासी BSUP कॉलोनी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos