Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हेडलाइन: महासमुंद - सरायपाली के बिछिया एवं दुलरपाली में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 1 Comments
हेडलाइन: महासमुंद - सरायपाली के बिछिया एवं दुलरपाली में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

 महासमुंद - सरायपाली के बिछिया एवं दुलरपाली में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 


देवराम चौहान 
ब्लॉक रिपोर्टर 
सरायपाली
15/11/2026

बिछिया / दुलरपाली / सरायपाली / महासमुंद:

सरायपाली क्षेत्र के बिछिया एवं दुलरपाली धान खरीदी केंद्रों में इस सीजन की धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ होते ही केंद्रों में किसानों की आवाजाही बढ़ गई और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कैसे हुआ शुभारंभ?
प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति बिछिया पं. क्र. 1239 के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ श्री कृष्ण कुमार नायक (अध्यक्ष) के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:

- श्री रामकुमार पटेल - समिति प्रबंधक
- श्री मंगोरी शंकर पटेल - केंद्र प्रभारी
- श्री कमल सिंह साहू
- श्री हरी निषाद
- श्री अजय
- श्री बिश्नु पण्डा
- श्री रुक्मणी पटेल
- श्री कौशल पटेल
- श्री भीष्म पटेल
- श्री चन्द्रशेखर पटेल

सभी ने किसानों का स्वागत किया और उन्हें धान खरीदी की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

किसानों में दिखा उत्साह:
शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र के प्रमुख किसान भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इनमें -

श्री गोपाल पटेल, श्री राजेश पटेल, श्री अमृत पटेल, श्री पारसमणी पटेल, श्री प्रकाश पटेल, श्री मोंगराम साहू, श्री हेमलाल साहू, श्री ताराचंद साहू, श्री देवेन्द्र साहू, श्री भुवन प्रसाद सहित कई किसानगण उपस्थित रहे।

किसानों ने कहा कि इस बार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से उन्हें उनकी मेहनत का पूरा दाम मिलेगा। केंद्र में तौल, टोकन और बारदाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

अध्यक्ष ने क्या कहा?
शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार नायक ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों को समय पर टोकन और समय पर भुगतान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं।

दुलरपाली में भी धूम:
दुलरपाली केंद्र में भी किसानों ने उत्साह के साथ अपना धान लाना शुरू कर दिया है। दोनों केंद्रों पर पहले दिन से ही अच्छी व्यवस्था देखने को मिली, जिससे किसान काफी खुश नजर आए।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (1)

Leave a Comment

Khirsagar
Nov 17, 2026 at 12:49 PM

Bahut Sundar

Latest Videos