Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*हेडलाइन: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! हर ग्राम पंचायत में नियुक्त होंगे जल एवं स्वच्छता सहायक, 5000 रुपये तक मिलेगा मानदेय, आईटीआई पास को मिलेगी प्राथमिकता*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 1 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ ब्लॉक रिपोर्टर 

देवराम चौहान  24/11/2026

*रायपुर:*

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने अब हर ग्राम पंचायत में 'जल एवं स्वच्छता सहायक' की नियुक्ति का फैसला लिया है। इससे गांव के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और गांव की पेयजल व्यवस्था भी सुधरेगी।

 

*क्या है नई योजना?*

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के नियमित संचालन, रखरखाव और जल प्रभार वसूली को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य कैबिनेट ने 'छत्तीसगढ़ पंचायत (ग्रामीण नलजल संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम, 2026' को मंजूरी दे दी है।

 

इसी नई व्यवस्था के तहत अब हर ग्राम पंचायत में एक जल एवं स्वच्छता सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

 

*कितना मिलेगा मानदेय?*

नई व्यवस्था के अनुसार जल एवं स्वच्छता सहायक को 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय + जल प्रभार का 10% प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यानी काम अच्छा किया तो कमाई और भी बढ़ेगी।

 

*किसको मिलेगी प्राथमिकता?*

इस पद के लिए आईटीआई पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्यता के तौर पर 8वीं पास, आईटीआई रखा गया है। गांव के पढ़े-लिखे स्थानीय युवाओं को ही इसमें मौका मिलेगा।

 

*क्या होगा काम?*

जल एवं स्वच्छता सहायक के मुख्य काम होंगे:

 

*1.* पंप एवं वाल्व का संचालन

*2.* पानी की आपूर्ति व्यवस्था देखना

*3.* छोटी-मोटी मरम्मत करना

*4.* पानी की गुणवत्ता की निगरानी करना

 

इसके साथ ही महिला समूहों द्वारा नियमित जांच भी की जाएगी।

 

*पानी की बर्बादी पर लगेगा जुर्माना:*

नए नियमों में पानी की बर्बादी पर सख्ती भी की गई है। वाहनों को धोने, मवेशियों को नहलाने, कृषि कार्य के लिए नलों के दुरुपयोग पर -

 

*1वीं बार:* 100 रुपये

*2वीं बार:* 500 रुपये जुर्माना

*3 महीने तक बिल नहीं भरने पर:* कनेक्शन काटा जाएगा

 

*गांव वालों में खुशी:*

इस फैसले के बाद से गांव-गांव में खुशी की लहर है। युवाओं को अब रोजगार के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा, अपने ही गांव में काम मिलेगा। साथ ही गांव में पानी की समस्या भी कम होगी।

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (1)

Leave a Comment

Lakheram Sidar
Nov 24, 2026 at 9:58 PM

Hamare gaon ki shan Jal Suraksha aur swachhata
Jal hai to cal hai
Jal hi Jivan hai🙏🙏🙏

Latest Videos