ब्लॉक रिपोर्टर आनन्द गुप्ता
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मुंगेली जिला
# हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार
विद्युत सब स्टेशन ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद उपजे आक्रोश के बीच पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सभी को न्यायालय में किया पेश
मुंगेली। ग्राम कुरेली स्थित विद्युत सब स्टेशन में करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद क्षेत्र में उपजे आक्रोश के बीच शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने सात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरेली विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा आक्रोशित होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के दिशा-निर्देश में हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
**कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम**
1. दीपक कौशिक पिता जीवन लाल कौशिक, उम्र 27 वर्ष।
2. शुभम कौशिक पिता संतोष कौशिक, उम्र 27 वर्ष।
3. सत्यम कौशिक पिता संतोष कौशिक, उम्र 30 वर्ष।
4. उमाशंकर कौशिक पिता भीखम लाल कौशिक, उम्र 28 वर्ष।
5. आयुष कौशिक पिता रमाकांत कौशिक, उम्र 24 वर्ष।
6. ओमप्रकाश कौशिक पिता राजकुमार कौशिक, उम्र 32 वर्ष।
7. ललित कुमार कौशिक पिता कृष्ण कुमार कौशिक, उम्र 24 वर्ष।
सभी सातों व्यक्ति ग्राम कुरेली के निवासी हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।
**हिर्री पुलिस की आम नागरिकों से अपील**
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने अथवा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
हिर्री पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!