Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित साहसिक शिविर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे एनएसएस कैडेट, बस्तर का बढ़ाया गौरव

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित साहसिक शिविर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे एनएसएस कैडेट, बस्तर का बढ़ाया गौरव

हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित साहसिक शिविर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे एनएसएस कैडेट, बस्तर का बढ़ाया गौरव

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जगदलपुर, 17 नवम्बर 2026/ शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के चार प्रतिभाशाली कैडेटों का चयन हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित होने वाले साहसिक शिविर के लिए हुआ है। चयनित कैडेटों में भुवनेश्वर कश्यप, गोविंद नाग, धर्मी ठाकुर एवं अवंतिका शार्दुल शामिल हैं। ये चारों कैडेट रायपुर से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए हैं। शिविर में वे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व करेंगे।

       यह साहसिक शिविर 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक हिमाचल प्रदेश के हाटकोटी में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न साहसिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता एवं चुनौतियों का सामना करने का कौशल विकसित किया जाएगा।

       बस्तर जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से चार कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर के लिए चयन होना पूरे जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह उपलब्धि बस्तर के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति समर्पण को दर्शाती है। शिविर के दौरान ये कैडेट न केवल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पहचान को भी देश के अन्य प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत करेंगे।

      राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है। इसी कड़ी में हाटकोटी का यह साहसिक शिविर कैडेटों के व्यक्तित्व विकास और अनुभवों को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

      इस उपलब्धि के पीछे कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजीवन कुमार, जिला संगठक मौसमी विश्वास, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भुनेश्वर लाल साहू एवं कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार देवांगन का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग रहा है।

      महाविद्यालय परिवार ने सभी चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे शिविर में पूरी निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय सहित शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और बस्तर जिले का नाम रोशन करेंगे।

      बस्तर की माटी से निकलकर हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में साहस, सेवा और नेतृत्व का परिचय देने जा रहे इन चारों कैडेटों की उपलब्धि निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos