*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*
*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*
दंतेवाड़ा 25 सितम्बर 2026 ।
*हालही में इंडियन एक्सप्रेस द्वारा छपी हुई रिपोर्ट जिसमें इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठे सवालों को लेकर कर जिला पंचायत सदस्य श्री प्रवीण राणा का बयान सामने आया है* -
जिला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा श्री प्रवीण राणा जी का कहना है ये 2014 के बाद से एक नया दौर चल रहा है जहाँ आजादी से पहले देश को बाहरी लोगों ने लुट खसोट किया अब 2014 से अब तक अपने आप को चौकीदार कहने वाले लोग लुट खसोट कर रहे है पहले चंदा चोरी फिर वोट चोरी । देश में चोर ही चौकीदार बन कर बैठे है ऐसे में भला देश प्रदेश की जनता का क्या हाल होगा पहले भगवान से प्रार्थना कर अच्छे फल की कामना के लिए दान दिया उसे भी चुरा ले गए अब जब जनता की सबसे बड़ी ताकत होती है वोट देना उसे भी ज्ञानेश कुमार जैसे आयुक्त जो सरकार की गोद में बैठे है उसे भी चुरा ले रहे है । चुनाव से पहले SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जा रहा है फिर चुनाव के रिजल्ट आने के बाद नाम जोड़ा जा रहा है । ऐसे में जनता सरकार नहीं चुन रही बल्कि सरकार अपने लिए जनता चुन रही है। जिसमें सीधे तौर पर चुनाव आयोग का हाथ है ये चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार जैसे आयुक्त के कारण आज निष्पक्ष नहीं रही । अपने मन मुताबिक सरकार को फायदा दिलाने के लिए जो कानून सदन में गये ही नहीं उन्हें भी क़ानून बना कर लोकतंत्र सविंधान का मजाक बना दिया है। जिला पंचायत सदस्य प्रवीण राणा जी आगे कहते है अगर देश में ऐसे ही कुछ लोग प्रशासन में होंगे तो देश कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा वही दूसरी तरफ EVM मशीन को लेकर भी गंभीर सवाल उठाये है कि चुनाव आयोग सामने आ कर EVM मशीन से जुड़े सवालों का जवाब दे या फिर से बेलेट पेपर पर चुनाव कराया जाय।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!